मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: अपने आशियाना का सपना होगा पूरा, इतने लाभार्थियों को मिलेंगे ढाई-ढाई लाख रुपये, जानिए कब और कैसे

On: September 30, 2025 9:31 AM
Follow Us:

चंडीगढ़। हरियाणा स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि बैठक में लाभार्थी-आधारित निर्माण (बीएलसी) वर्टिकल के अंतर्गत 2,198 लाभार्थियों को मंजूरी दी गई।Haryana News

 

इस कदम से 50 शहरी स्थानीय निकायों के परिवारों को सहायता मिल सकेगी जिससे वे सुरक्षित और टिकाऊ घर बना सकेंगे।Haryana News

हरियाणा सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (एमएमएसएवाई) के प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के साथ सफल एकीकरण भी समीक्षा की गई। एमएमएसएवाई के तहत आवंटित किए गएHaryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: वुमेंस वर्ल्ड कप हीरोईन शैफाली वर्मा रोहतक लौटेंगी! शहर तैयार कर रहा भव्य स्वागत समारोह

एक मरला प्लॉटों के 15,256 लाभार्थियों को केंद्रीय आवासन और शहरी मामले मंत्रालय की ओर से घरों के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। इससे उनके मकानों का सपना पूरा हो सकेगा।Haryana News

सभी के लिए आवास विभाग के महानिदेशक और आवास विभाग के सचिव जे. गणेशन ने बताया कि बीएलसी वर्टिकल के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।Haryana News

इसमें 1.50 लाख रुपये केंद्रीय हिस्से से और 1.00 लाख रुपये राज्य के हिस्से से दिए जाएंगे। इस सहायता से लाभार्थियों को 30 से 45 वर्ग मीटर के कार्पेट एरिया के साथ सभी मौसम के अनुकूल पक्के घर बनाए जा सकेंगे, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now