Haryana News: हरियाणा में जो लोग अपने घर का सपना देख रहे हैं। उनका यह सपना सैनी सरकार जल्द ही पूरा करने जा रही है। दरअसल, हरियाणा की सैनी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत फरीदाबाद जिले में 30,000 फ्लैट बनाए जाएंगे। हालांकि, नगर निगम की टीम अभी जमीन की तलाश में लगी हुई है और जमीन मिलने के बाद जल्द ही फ्लैट बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास जो जमीन है। उस पर 30,000 फ्लैट नहीं बनाए जा सकते है। जिसके चलते वह नई जगह पर जमीन की तलाश कर रहे हैं। ताकि, फ्लैट बनाने का काम शुरू किया जा सके। वहीं राज्य सरकार ने योजना को लेकर नगर निगम को लेटर भी जारी किया है। जिसमें फ्लैट्स बनाने के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
30,000 लोगों का अपना घर खरीदने का सपना होगा पूरा
खबरों की मानें, तो फरीदाबाद जिले में 50,000 लोगों ने पीएम आवास योजना के तहत फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन किया हुआ है। इनमें से सिर्फ 30 हजार लोगों के ही आवेदन ही सही पाए गए हैं। जिसके चलते इन लोगों को अब फ्लैट देने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। नगर निगम की ओर से जमीन तलाशने का काम जारी है।
क्या बोले नोडल अधिकारी
वहीं इस मामले में जिला परियोजना नोडल अधिकारी द्वारका प्रसाद ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत फरीदाबाद में 30,000 आवेदकों को फ्लैट दिए जाएंगे। इस पर योजना पर काम किया जा रहा हऔर नई जमीन की तलाश की जा रही है। जहां 30 हजार फ्लैट का निर्माण किया जा सके।

















