मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में वन अपराधों पर सख्ती, सरकार ने बढ़ाई सजा और जुर्माने की सीमा

On: October 19, 2025 11:31 AM
Follow Us:

 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में वन संरक्षण को सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय वन (हरियाणा द्वितीय संशोधन) अधिनियम, 1973 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इस संशोधन को अधिसूचित कर दिया गया है। नए प्रावधानों के तहत अब वन अपराधों में दोषी पाए जाने पर पहले से दोगुनी सजा और जुर्माना लगाया जाएगा।Haryana News

पहले इन अपराधों के लिए अधिकतम 6 महीने की सजा या 500 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर एक वर्ष की सजा या 1 हजार रुपये तक जुर्माना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Vande Bharat: Haryana Rajasthan को एक ओर वंदे भारत की सौगात, जानिए रूट व समय ?

 

सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य में वन संपदा की सुरक्षा को और मजबूत करेगा तथा जंगलों से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएगा।Haryana News

विधि विभाग की प्रशासकीय सचिव रितु गर्ग ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि संशोधन का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र में हो रहे अवैध कटान, आगजनी, अतिक्रमण और संसाधनों के अवैध दोहन जैसे अपराधों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करना है।Haryana News

 

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दंड प्रावधानों को कड़ा करने से वन अपराधों में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।Haryana News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now