क्रूर व्यक्ति ने गाय के मुंह रखा था बम, मामला दर्ज
हरियाणा: कुरूरता की भी हद होती है। सिरसा में दिल दहला देने वाला मामला आया है है। किसी क्रूर व्यक्ति ने साहीवाल नस्ल की पालतू गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ रख दिया। गाय ने जैसे ही इसे चबाया तो धमाके के साथ उसका मुंह विस्फोट से उड़ गया। बलास्ट (Blast) 50 करोड़ की रंगदारी: DSP व SHO को किया सम्मानित.. ये दिया था अल्टीमेटम के साथ ही गाय के मुंह चिथड उड गए।
तडफ तडफ कर तोड दम:
पशुपालक सतपाल ने आनन फानन में एक वाहन का प्रबंध कर गाय को पशु अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान गाय ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना डबवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के पूरे क्षेत्र को खंगाला। विस्फोटक को लेकर सुराग तलाश किए। मौके से सैंपल भी लिए गए।
International Women’s Health Day: बीमारियो के प्रति किया जागरूक -Best24news
गाय के उडे चिथडे: सिरसा जिले के गांव लखुआना निवासी सतपाल सिंह गुरुवार को अपने गोवंश को लेकर बीसवाला पुल के पास चारा खिलाने के लिए लेकर गया था। इसी दौरान वहां किसी ने उसकी साहीवाल नस्ल की एक गाय के मुंह में कोई विस्फोटक पदार्थ डाल दिया। कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ। वह गाय की तरफ दौड़कर गया तो उसके मुंह के चिथड़े उड़ गए थे। गाय जमीन पर पड़ी तड़प रही थी।
Rewari News: अब ‘बदलेगा हरियाणा ” रैली को लेकर उत्साह-Best24news
केस दर्ज जांच शुरू
थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाय के मुंह में विस्फोटक पदार्थ रखा था। इसमें ब्लास्ट के बाद गाय की मौत हो गई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गौर संरक्षण अधिनियम के साथ आईपीसी की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तफ्तीश के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
















