मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: समालखा का नया बस अड्डा अंधेरे में डूबा, बिजली कटा हुआ, जानिए क्यों नहीं हो रही रोशनी

On: October 21, 2025 4:52 PM
Follow Us:
Haryana News: समालखा का नया बस अड्डा अंधेरे में डूबा, बिजली कटा हुआ, जानिए क्यों नहीं हो रही रोशनी

Haryana News: पिछले 5-6 दिनों से शहर की सर्विस लाइन पर स्थित नया बस अड्डा अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली निगम ने 4 लाख से अधिक बिजली बिल बकाया होने के कारण बस अड्डे का कनैक्शन काट दिया। इसके चलते बस अड्डे पर कोई रोशनी नहीं है।

अभी तक बिजली निगम ने सप्लाई चालू नहीं की है। बताया जा रहा है कि बस अड्डा कुछ हद तक दुकानदारों के बिजली मीटर से जोड़कर काम चला रहा है। लेकिन यह पूरी तरह स्थायी समाधान नहीं है और यात्रियों व कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana Roadways Accident: हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, एक छात्र की मौत

समालखा सब-डिवीजन के जे.ई. कुलदीप सिंह ने बताया कि बस अड्डे पर 6 किलोवाट का बिजली कनैक्शन लगा है। करीब 8 महीने से रोडवेज अधिकारी बिजली के बकाया बिल जमा नहीं करवाए। कई बार विभाग को सूचित किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

रोडवेज के बस अड्डा प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि छठे महीने में बिल भरा गया। रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से बिजली निगम को चार बार पत्र भेजा गया, लेकिन बिल में सुधार नहीं किया गया। स्वयं महाप्रबंधक का पत्र लिखकर अधिकारी से मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें  74वां गणतंत्र दिवस समारोह: भारत जी-20 के माध्यम से विश्व को दिखाएगा नई राह : राव इंद्रजीत सिंह

बिना किसी सूचना के बिजली कनैक्शन काटे जाने से बस अड्डा पूरी तरह अंधेरे में है। यात्रियों और कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए विभाग और बिजली निगम के बीच अभी भी स्पष्ट कदम नहीं उठाए गए हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now