मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में रोडवेज बस पर कार सवारों ने किया हमला, कई यात्री हुए घायल

On: September 17, 2025 12:37 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। जींद से चंडीगढ़ जा रही किलोमीटर स्कीम की बस पर कार सवार युवकों ने पथराव कर दिया। इसमें बस के कई शीशे टूट गए और यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं।

मिली जानकरी के अनुसार, कार सवारों ने काफी दूर तक रोडवेज बस का पीछा किया। उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर को गालियां दीं। रोडवेज बस को रोकने पर गाड़ी सवार युवक वहां से भाग गए। घटना के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया और बस को सिविल लाइन पुलिस थाने में ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana news

यह भी पढ़ें  Job in Haryana: हरियाणा रोडवेज डिपो रेवाड़ी में आई बंफर भर्ती, इस दिन तक करें अप्लाई

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे किलोमीटर स्कीम की बस जींद बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए निकली थी। बस अड्डे से निकलते ही गाड़ी सवार युवकों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया और गालियां निकालने लगे। बस जब फ्लाईओवर पर चढ़ने लगी तो गाड़ी सवार युवकों ने फ्लाईओवर के नीचे से गाड़ी दौड़ाकर बस के आगे गाड़ी लगाने का प्रयास किया और बस पर पथराव किया।

इससे बस के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। जैसे ही बस को रोका गया तो कार  सवार वहां से भाग खड़े हुए। गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana News update: फटाफट एक क्लिक से पढिए Haryana की छोटी बडी खबरे..कैरी बैंग में मिला जिंदा नवजात...

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now