मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

 Haryana news : हरियाणा में पुलिस टीम पर युवकों ने किया हमला, जाने पूरा मामला ?

On: September 14, 2025 10:38 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कलायत शहर में अलग अलग स्थलों पर स्थित होटलों में देर रात्रि तक मयखाने चल रहे हैं। यह स्थिति आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण बनती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात्रि बस अड्डे के पास न्यू रैड मून होटल के सामने शराब के नशे में 15-20 लड़कों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलायत पुलिस स्टेशन में उक्त युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana Rojgar Mela 2024: गुरूग्राम में रोजगार मेला 26 को, जानिए क्या है योग्यता

थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर लाल नीली बत्ती, प्रैशर हॉर्न व बुलेट पटाखा वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत बस अड्डे के पास सब इंस्पैक्टर विजय कुमार के साथ पुलिस टीम कार्रवाई में लगी थी। करीब 10 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि न्यू रैड मून होटल के सामने करीब 15-20 लड़के शराब के नशे में पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली गलौच, हाथापाई व मारपीट कर रहे हैं। इस पर विभिन्न पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: विधानसभा चुनावों से पहले CM नायब सैनी के 4 बड़े फैसले ?

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता पुलिस कर्मी रवि ने बताया कि साथी कर्मचारियों ने बीच बचाव किया तो लड़कों ने हाथापाई की व वर्दी फाड़ दी। सभी पुलिस कर्मचारियों ने अन्य पुलिस बल को बुलाकर 8 हमलावरों को काबू कर लिया जबकि अन्य फरार हो गए। हमलावरों में एक गांव शिमला का निवासी है जबकि शेष कलायत शहर के रहने वाले हैं जिनमें रवि, अन्नु, आदित्य, निखिल, रोहित, अभिमन्यु, अमन व मोहित व अन्य 7-8 लड़के शामिल हैं।  Haryana news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now