Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इसमे दो बदमाश घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए वन की पुलिस टीम और दो बदमाशों के बीच शहर के बिशनगढ़ रोड पर रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को एक गोली छूते हुए निकली व दोनों बदमाशों यूपी के बागपत के रोहित और मेरठ के गांव हस्तिनापुर के मिथुन की बाईं टांग में गोली लगी।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, दोनों को पुलिस ने दबोच कर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया है। सीआईए वन के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और कीर्ति नगर से बिशनगढ़ गांव की ओर बढ़ी। वहां बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने और तलाशी लेने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।
पुलिस को उनके पास से दो अवैध रूप से तैयार देशी कट्टे, दो-दो जिंदा राउंड व घटनास्थल से दो खोल बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।Haryana news

















