मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: साल में सिर्फ दो विदेश यात्राओं की अनुमति, हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को वित्त विभाग से मंजूरी लेना जरूरी

On: October 17, 2025 4:04 PM
Follow Us:
Haryana News: साल में सिर्फ दो विदेश यात्राओं की अनुमति, हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को वित्त विभाग से मंजूरी लेना जरूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अब अपने अधिकारियों के लिए विदेश यात्रा के नए नियम जारी कर दिए हैं। अब किसी भी अधिकारी को वित्त वर्ष में केवल दो ही विदेश यात्राओं की अनुमति होगी। इनमें से एक यात्रा सरकारी खर्च पर और दूसरी निजी खर्च पर होगी। दोनों यात्राओं की कुल अवधि तीन हफ्ते से ज्यादा नहीं होगी।

नए निर्देश सभी ग्रुप A, B, C और D कर्मचारियों के साथ हरियाणा से जुड़े अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू होंगे। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक भी अब विदेश यात्रा के लिए वित्त विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। विदेश यात्रा के प्रस्ताव प्रशासनिक विभाग की सिफारिश और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही वित्त विभाग को भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें  फर्जी दस्तावेजों से फाइनेंस कंपनी से 12 लाख का लोन लेने वाला काबू

निजी खर्च पर होने वाली यात्रा के लिए हर वित्त वर्ष में केवल एक यात्रा की अनुमति मिलेगी। इसके लिए स्पष्ट रूप से यात्रा का देश और उद्देश्य बताना होगा। किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ यदि कोई आपराधिक मामला लंबित है या आरोप पत्र जारी है, तो उसे अनुमति नहीं मिलेगी। यदि निजी यात्रा का खर्च किसी प्राइवेट संस्था द्वारा उठाया जा रहा है, तो भी अनुमति नहीं मिलेगी।

किसी भी स्थिति में बिना पूर्व अनुमति विदेश यात्रा करना वर्जित है। बिना अनुमति विदेश जाने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विदेश में रहते समय किसी अन्य कार्य में संलग्न होना या निर्धारित अवधि से अधिक रुकना भी मना है।

यह भी पढ़ें  Bulldozer Action: रेवाडी में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

अधिकारी और कर्मचारी को विदेश जाने से पहले अपना कार्यभार वैकल्पिक अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना अनिवार्य होगा। उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दिशा-निर्देशों में संशोधन करने का अधिकार केवल वित्त विभाग के पास रहेगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now