Haryana News: राजीव चौक गुरुग्राम का सबसे व्यस्त चौक है। यहाँ हर दिन हजारों वाहन (Delhi Jaipur highway) दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों से गुजरते हैं। यहां जाम की समस्या सालों से एक बड़ी समस्या रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने राजीव चौक और झाड़सा चौक के बीच एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए एक नया कट ट्रायल के तौर पर खोला है। Haryana News

जाम के चलते मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पार करने में अक्सर 10 से 15 मिनट लग जाते हैं। यहां से भी काफी वाहन हाईवे पर प्रवेश करते हैं। इन वाहनों के दबाव को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने झाड़सा चौक के सामने और राजीव चौक से पहले हाईवे के लिए कटऑफ खोल दिया। यह कट मेदांता अस्पताल जाने वाले एग्जिट से पहले है।
राजीव चौक पर जाम की समस्या को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजीव और झाड़सा चौक के बीच से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए एक कट खोल दिया है। फिलहाल दो दिन पहले इसे ट्रायल के तौर पर खोला गया है। अगर जाम की समस्या का हल इससे निकला तो यह व्यवस्था अगले सप्ताह से सुचारु हो जाएगी। फिलहाल शनिवार को राजीव चौक पर वाहनों का दबाव कम दिखा।
Rajiv chowk Gurugram पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति रहती है। यहां हर तरफ से वाहनों का दबाव रहता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। पहले झाड़सा चौक के पास सर्विस लेन से हाईवे पर प्रवेश करने वाले वाहन राजीव चौक को पार कर मस्जिद के पास से प्रवेश करते थे।
ट्रायल के तौर पर Trafic police ने राजीव चौक से पहले एंट्री के लिए कट-ऑफ खोला है, जबकि उससे 50 मीटर पहले ही एग्जिट प्वाइंट है। पीक आवर्स में इस हाईवे एग्जिट प्वाइंट पर काफी जाम लगता है। इस एग्जिट प्वाइंट से निकलने वाले वाहन मेदांता अस्पताल के साथ-साथ रेलवे रोड और पुराने शहर की ओर जाते हैं।
ऐसे में Peak hours में वाहनों की व्यस्तता के कारण एंट्री प्वाइंट पर वाहनों की स्पीड कम हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस की फीडबैक टीम सोमवार को इसकी स्थिति का अंदाजा भी लगा सकती है। राजीव चौक शहर और हाईवे का मुख्य चौराहा है। दिल्ली-जयपुर और सदर बाजार हाईवे से आने वालों के लिए यह चौराहा प्रवेश द्वार का काम करता है।

















