Haryana News: पानी की बर्बादी करने वालो की अब खैर नहीं, जानिए क्या है नया नियम ?

On: March 4, 2026 9:46 PM
Follow Us:
water

Haryana News: जागरूकता के अभाव में आजकल पानी की बर्बादी तेजी से हो रही है। जहां जरूरतमंद को पानी नहीं मिल रहा है वही कुछ लोग लापरवाही के चलते हजारो गैलन पानी व्यर्थ बहा देते हैंं। इसी के लेकर हरियाणा के पंचकूला में जल विभाग ने पानी की बर्बादी को लेकर सख्त नियम बनाया ळै।

 

जानिए क्यों पडी इसकी जरूरत: विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंचकूला शहर के विभिन्न सेक्टरों से टंकियों के ओवरफ्लो और पाइपलाइन लीकेज की लगातार शिकायतें मिल रही थी। कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बहने से जलभराव और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है.Haryana News

जुर्माने के साथ होगी कार्रवाई: विभाग ने चेतावनी दी है कि घरों से पानी की टंकी ओवरफ्लो होने या लीकेज के कारण सड़कों पर पानी बहता पाया गया तो संबंधित उपभोक्ता या मकान मालिक पर उचित कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि पानी की बर्बादी की गंभीर समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा जिसके चलते जुर्माना भी लगाया जाएगा

जानिए कितना लगेगा जुर्माना: बता दें कि पंचकूला के सेक्टर 26, सेक्टर 28 और आशियाना फ्लैट्स, पॉकेट A, पॉकेट B समेत कुछ क्षेत्रों में सरकारी नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि किसी प्लांट से पानी की बर्बादी मिली तो लगभग 6 हजार रुपए का चालान काटा जाएगा, साथ ही पानी के बिल पर 2 हजार रुपए अधिक जुर्माना जोड़ा जाएगा।

विभाग ने की अपील: बता दे कि जल विभाग ने पंचकूला निवासियों से अपील की है कि वे अपनी पानी की टंकियों, फ्लोट वाल्व और पाइपलाइन की नियमित जांच करवाएं, इससे न केवल जुर्माना से बचा जा सकता है बल्कि जल संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है। जुर्माना की सूचना को लेकर जगह जगह नोटिस भी लगाए गए ताकि लोग पानी की बर्बादी को लेकर जागरूक हो सके।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now