Haryana news: हरियाणा के रेवाड़ी में मेडिकल स्टोर पर अवैध तौर पर MTP किट भी बेची जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सुबह रेड की। किट मिलने पर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर ने मेडिकल स्टाेर को सील कर दिया है। जांच में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को यहां से सेल-परचेज बिल नहीं मिले।
यू हुआ खुलासा: बता दे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 जुलाई को सेक्टर-4 के रहने वाले दीपक को अवैध रूप से एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ा था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने दवा दोस्त कंपनी से खरीदी थी। Haryana news
टीम सोमवार को सुबह जब दवा दोस्त कंपनी स्टोर पर दबिश देने पहुंची तो वहां पर बैग से एक किट बरामद हुई। वो किट उसी बैच की मिली, जो दीपक के पास से बरामद हुई है। जिससे पुख्ता हो गया कि दीपक ने इसी स्टोर से अवैध तौर पर MTP किट खरीदी है।Haryana news
नहीं मिले बिल: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सुबह रेड की। कंपनी के स्टोर पर कोई परचेज और सेल का बिल भी नहीं मिला। किट मिलने पर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर ने मेडिकल स्टाेर को सील कर दिया है।Haryana news

















