Haryana News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: March 19, 2025 4:44 PM
Follow Us:
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ में एक युवक को हथियार के साथ ​वीडियो बनाकर सोशल मीडियां पर लोड करना महंगा पड गया। पुलिस ने आरोपी गोकलगढ़ निवासी आदित्य उर्फ माया को काबू कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। सीआईए कोसली को हथियारों को लहराता हुआ वीडियों मिला। सीआईए कोसली ने उसकी पहचान कराई, तो वह वीडियो हरियाणा के जिला रेवाडी के गांव गोकलगढ़ निवासी आदित्य उर्फ माया का मिला।

गांव से किया काबू: सीआईए कोसली की टीम गांव गोकलगढ़ पहुंची तथा आदित्य उर्फ माया को काबू कर लिया। टीम ने आदित्य उर्फ माया की निशानदेही पर एक देशी कट्टा बरामद किया।

 

लिया रिमांड पर: पुलिस ने आरोपी के शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को आरोपी अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now