मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : करोड़ो की लागत से बने अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे DC, जगह-जगह लगे मिले कूड़े के ढेर

On: September 10, 2025 2:25 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ो की लागत से बने 200 बेड के यमुनानगर सिविल अस्पताल में डीसी पार्थ गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान डीसी को इतनी कमियां मौके पर पाई गई कि उनकी एक लिस्ट तैयार की गई और 10 से 15 दिन के भीतर इन बुनियादी समस्याओ को दूर कर मरीज और उनके तीमारदारों को सुविधाए देने का डीसी पार्थ गुप्ता ने भरोसा दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान क्या कुछ देखने को मिला इस रिपोर्ट में देखिए

यह भी पढ़ें  Asia's largest double tunnel : एशिया की सबसे बडी डबल टनल बन कर तैयार, जानिए क्या है इसी खासियत

मई 2023 में मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल ने यमुनानगर में बने 100 करोड रुपए के सिविल अस्पताल का उद्घाटन किया था। अस्पताल में सुख सुविधाओं और आधुनिक इलाज के बारे में लंबी चौड़ी व्याख्या दी गई थी। लेकिन जब से इस अस्पताल का उद्घाटन हुआ है यह सुर्खियों में रहता है कभी डॉक्टर की लापरवाही, कभी अस्पताल की दीवारों की टाइल्स गिरना, कभी कूड़े कर्कट की समस्या, तो कभी टॉयलेट की सफाई न होना। यह लाइलाज बीमारी सिविल अस्पताल में लंबे समय से है। Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana News: Belsonica Plant Manesar में यूनियन ने किया टूल डाउन, जानिए क्या है विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के डीसी पार्थ गुप्ता के पास भी जब यह शिकायतों का भंडार पहुंचा तो उन्होंने यमुनानगर सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। डीसी पार्थ गुप्ता ने भी पाया कि अस्पताल में कमियां बहुत है जिन्हें पूरा करने में भी 10 से 15 दिन लग सकते हैं। पार्थ गुप्ता ने जो समस्याएं गिनवाई है वह बेहद ही जरूरी और बुनियादी है। अस्पताल में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जिसके समय पर उठान नहीं होता। टॉयलेट में गंदगी है समय पर सफाई नहीं की जाती। अस्पताल की छत में सीलिंग की समस्या है जो लंबे समय से जारी है।Haryana news

यह भी पढ़ें  Political: चुनाव आयोग ने जारी किए आवश्यक निर्देश, जानिए क्या करना है और क्या नहीं करना

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now