मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, CBI ने की पूछताछ

On: September 12, 2025 12:03 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षिका मनीषा मौत मामले की जांच के लिए भिवानी आई सीबीआई टीम ने नौंवे दिन पहली बार आइडियल नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर संचालकों से पूछताछ की। करीब साढ़े आठ घंटे तक टीम ने नर्सिंग कॉलेज के साथ-साथ आइडियल आईटीआई, आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, और आइडियल वेटरनरी कॉलेज की वीडियो और फोटोग्राफी भी की। सीबीआई की एक अन्य टीम ढिगावा मंडी पहुंची और वहां स्थित दो लाइब्रेरियों में पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।

यह भी पढ़ें  Haryana news: सुनहरा मौका! अब सरकार मकान मरम्मत के लिए दे रही 80 हजार, यहां करे अप्लाई

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मनीषा के पिता संजय कुमार का कहना है कि मनीषा नर्सिंग कोर्स की जानकारी लेने के लिए इसी कॉलेज गई थी। वे कॉलेज पर शक जता रहे हैं क्योंकि संचालकों ने अब तक सहयोग नहीं किया, न सीसीटीवी दिखाई और न उनसे मिलने आए। इसी कारण बुधवार को सीबीआई टीम कॉलेज पहुंची और संचालकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने 112 पुलिस को भी बुलाया, लेकिन पुलिस कुछ समय बाद चली गई। टीम रात सवा आठ बजे तक जांच करती रही।Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana News: गुरूग्राम व रेवाडी में ओलावृष्टि से तबाही का मंजर

जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त को प्ले स्कूल की शिक्षिका मनीषा स्कूल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी, और 12 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज हुई। 13 अगस्त को सिंघानी गांव के नहर किनारे मनीषा का शव मिला। गले पर चोट के निशान पाए जाने के कारण हत्या का आरोप लगा।

शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में किया गया, लेकिन परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया। बाद में पीजीआई रोहतक और एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम करवाया गया। विषैले पदार्थ पाए जाने के बाद परिजन ने सीबीआई जांच और एम्स में पोस्टमार्टम की मांग की, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।Haryana news

यह भी पढ़ें  सीमा हैदर व सचिन की बिगडी तबीयत, जानिए कहां तक पहुंची जांच

अब तक मृतका के पिता, प्ले स्कूल संचालक, खाद-बीज विक्रेता देवेंद्र, और बकरी पालक सतपाल के बयान दर्ज किए गए हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now