Haryana News: हरियाणा के नूंह में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 20 रुपये के लिए अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। युवक नशे का आदी है। युवक ने रात में मां से 20 रुपये मांगे थे। मां ने पैसे सुबह देने की बात कही।
लेकिन महिला ने सुबह भी मां ने पैसे नहीं दिए तो गुस्साए युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी गर्दन काट दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मृतका की पहचान जयसिंहपुर गांव निवासी रजिया के रूप में हुई है। उसके बड़े बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़े बेटे ने ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

















