Haryana News: हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने रिश्ते की सारी हदें पार कर दी। जिले के एक गांव में बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। 8 जुलाई की रात वह घर पर शराब पीकर आया और मां के साथ गाली गलौच की। इतना ही नहीं उसने मां के साथ जबरदस्ती भी की।
विरोध करने पर मां की पिटाई भी की। अगली सुबह महिला ने अपनी बेटियों और बाहर गए पति से इस बारे में बताया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में 50 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 4 बच्चों की मां है। जिनमें 3 लड़कियां और 1 लड़का है। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। उसके इकलौते बेटे की 6 साल पहले शादी हुई थी। वह भी 1 बेटे का पिता है। करीब 4 साल पहले उसके बेटे का तलाक हो गया है। वह शराब पीने का आदी है।
पीड़ित महिला घर पर थी अकेली
8 जुलाई को उसका बेटा शाम 7 बजे खेतों में फसलों को पानी देने गया था। पीड़ित महिला का पति अपनी बहन की ससुराल में करीब 8 दिन पहले से गया हुआ है। महिला अपने पोते के साथ अकेली थी। रात करीब 10 बजे बेटा खेत से आकर शराब पीकर घर लौटा। उस समय वह अपने पोते के साथ सो रही थी।
बेटे ने घर आते ही तेज आवाज में टीवी चला दिया। आवाज सुनने के बाद वह उठी और बेटे के पास आई। उसने देखा कि बेटा बिना कपड़ों के पड़ा हुआ था। मां ने उसे खाने के लिए पूछा तो गाली देने लगा और मारपीट करने लगा।
मां को संबंध बनाने को कहा
नग्न हालत में वह मां के पास पहुंचा और संबंध बनाने की बोलने लगा। इसके बाद वह अपने बेटे को अपने पास ले गया । उसने मां को गाली निकालना जारी रखा और संबंध बनाने को कहा। मां ने इसका विरोध किया तो उसने पीटना शुरु कर दिया। रात करीब 12 बजे बेटा उसके कमरे में घुसा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सुबह होने पर मां ने इस बारे में पति और तीनों बेटियों को बताया। जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दी।
















