Haryana News: हरियाणा के पानीपत में गांव निंबरी में 18 साल के दुकानदार पर गोली चला दी। गनीमत रही की गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। बदमाशों ने सामान उधार न देने को लेकर वारदात अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों ने बदमशों का विरोध भी किया और उनकी वीडियो बना ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। युवक के पिता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पिता की गैर मौजूदगी में बैठा था दुकान पर
जानकारी देते हुए बताया कि गांव निंबरी का रहने वाला है। उसकी गांव में घर के बाहर ही परचून की दुकान है। जिस पर 14 जुलाई की शाम को वह किसी काम से आया था। उसकी गैर मौजूदगी में उसका 18 वर्षीय बेटा रजत बैठा था। शाम करीब 7 बजे का समय था।
दुकान पर गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्का आया। जिसने उधार में कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, चिप्स और अन्य सामान की मांग की। लेकिन रजत ने उधार देने से मना कर दिया। उसने कहा कि जब उसके पिता दुकान पर होंगे तब वह उधार ले ले। वो किसी को उधार में सामान नहीं देगा।
कुछ देर बाद साथियों संग पहुंचा विक्का
ये बात सुनने के बाद वह विक्का वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर 2 कारों में सवार होकर पहुंचा। उन्होंने रजत को पैसे देने के बहाने दुकान से बाहर गली में बुलाया। बाहर आते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो ग।

















