मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: एजुकेशन वॉलंटियर्स का बढेगा इतना मानदेय : शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

On: October 13, 2023 7:53 AM
Follow Us:

हरियाणा: शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने एजुकेशन वॉलंटियर्स (टीचर्स) का एक नया तोहफा देने जा रहे हैा  स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के माध्यम से एजुकेशन वॉलंटियर्स (टीचर्स) का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 14,000 किया जाएगा।ऑपरेशन अजय शुरू: इस्राइल में फंसे 212 भारतीय पहुंचे दिल्ली, लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

भेजा गया है प्रस्ताव: स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेजने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को छह माह तक स्कूल में शिक्षक रखने की घोषणा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana Pollution: शहरों की हवा खराब, CPCB रिपोर्ट में खुलासा, कार्रवाई की गति आधी रह गई, जनता परेशान

शिक्षा मंत्री गुरुवार को हरियाणा निवास में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। कंवरपाल ने कहा कि जितनी भी डिमांड स्कूलों से आती है उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर स्कूल में कोई कमी पाई जाती है और उसकी डिमांड किसी प्रिंसिपल द्वारा ना की गई हो तो उस प्रिंसिपल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Dharuhera: पेमेंट कमेटी की बैठक आज, जानिए किस के सिर पर बंधेगा सेहरा

साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में पायलट प्रोजेक्ट के दौरान करनाल जिले के सभी ब्लॉक व 21 जिलों के एक-एक ब्लॉक को कक्षा 9वीं से 12वीं तक ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें  Weather Alert: इन राज्यो में जमकर होगी बारिश, जानिए अपने शहर का मौसम

बैठक दिए निर्देश

  • जिन स्कूलों की नई बिल्डिंग बनाई जा चुकी है उनकी पुरानी कंडम घोषित बिल्डिंग को गिराया जाए।
  • टीचर्स की ट्रेनिंग पर भी ध्यान दिया जाए, ऑनलाइन प्रशिक्षण पर अधिक जोर हो।
  • ट्रेनिंग कैलेंडर बनाए जाने का निर्देश, ताकि एससीईआरटी द्वारा करवाई जाने वाली ट्रेनिंग से क्लैश न हो।

वित्त वर्ष 2023-24 में शेष 21 जिलों से दो-दो ब्लॉक की डिमांड मांगी गई है और खरीद प्रक्रिया बारे में डीईओ को दिशा निर्देश दिया है। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Big Accident: वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर अंबाला में ट्रॉले से टकराई, सात की मौत

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now