मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत, जाने पूरी खबर ?

On: September 14, 2025 7:40 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत के कुराना गांव के रहने वाले और करनाल में बसे अमित कुमार (24) की अमेरिका में दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अर्कान्सास के आई-40 हाईवे पर एग्जिट 166 के पास 11 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार) हुआ। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अमित अपने ट्रक से सामान खाली कर लौट रहा था और रास्ते में फ्यूल पंप से डीजल भरवाकर जैसे ही निकला, तभी एक लोडेड ट्रक ने उसके वाहन को दाहिनी ओर से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद अमित का ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गया। Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में घोड़ी पर निकाला बनवारा, सहारणवास गांव में उत्सव जैसा माहोल

भयानक टक्कर के तुरंत बाद कैबिन के पास स्थित डीजल टैंक में विस्फोट हुआ, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पीछे का टैंक भी फट गया और पूरा ट्रक आग के गोले में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। अमित ट्रक से बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। मृतक की पहचान डीएनए जांच के बाद पुख्ता होगी। परिजनों को शव सौंपने में 4-5 दिन लगने का अनुमान है। Haryana news

यह भी पढ़ें  IASअधिकारियों ने लोको शेड, हेमू की हवेली व दार्शनिक स्थलों का किया भ्रमण

मिली जानकारी के अनुसार, अमित के मामा हरपाल सिंह ने बताया कि पहले अमित का बड़ा भाई अंकित 2016 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। फिर इसके बाद 2023 में अमित भी इसी रास्ते से अमेरिका पहुंचा। जहां फिलहाल वह ट्रक ड्राइवरी का काम कर रहा था।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now