मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा सरकार की अनोखी योजना, अब पेड़ों को भी मिली पेंशन

On: April 29, 2025 6:36 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा सरकार की अनोखी योजना, अब पेड़ों को भी मिली पेंशन

Haryana News: हरियाणा सरकार की एक अनोखी पहल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। ‘प्राण वायु देवता पेंशन योजना’ के तहत राज्य में 75 साल या उससे अधिक उम्र के पेड़ों को पेंशन देने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। सरकार ने इस योजना के तहत पेड़ों की पेंशन राशि को संशोधित करते हुए अब सालाना तीन हजार रुपये देने का प्रावधान किया है।Haryana News

बता दे हरियाणा में यह योजना पहली बार साल 2023 में शुरू की गई थी। योजना के तहत अब तक हरियाणा में 3819 पेड़ों का चयन किया जा चुका है और इन पेड़ों को पेंशन दी जा रही है। सरकार ने इस योजना को काफी सराहा और समर्थन मिला है इसलिए अब साल 2025-26 के बजट में इसे और बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इस फैसले से पुराने और ऐतिहासिक पेड़ों को संरक्षण देने में मदद मिलेगी। हर कोई जानता है कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने जरूरी हैं। Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana News: PPP का कमाल, बरोजगार महिला को सरकारी नौकरी, मजूदर को पैंशनकर्ता व लापता युवक को बनाया करोडपति

Haryana News कौन उठा सकता है योजना का लाभ

इस योजना का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जिनकी जमीन पर 75 साल या उससे अधिक उम्र के पेड़ मौजूद हैं। योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है और शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि जिनके पास ऐसे पुराने पेड़ हैं उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए ताकि वे इस अनोखी पहल का हिस्सा बन सकें।

यह भी पढ़ें  Haryana: खुशखबरी! रेरा ने सुनाया बडा फैसला

हर​ जिले के काम जारी: बता दे इस स्कीम के चलते हर जिले में काम जारी है। फिलहाल पानीपत जिले में इस योजना के तहत 58 पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया है। अब नई आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीद है कि यह संख्या और भी बढ़ेगी। इससे न केवल पेड़ों का संरक्षण होगा बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

सरकार का मकसद है कि हर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ें और पुराने पेड़ों को सहेज कर रखें। इस योजना ने पेड़ों को एक तरह से सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है। आमतौर पर पेड़ों की देखभाल को लेकर लोग उदासीन रहते हैं लेकिन अब जब पेंशन जैसी सुविधा जुड़ गई है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: अपाहिज बेटा व मां स्मैक बेचते काबू, पहले भी पकडी जा चुकी है महिला

लोग भी पुराने पेड़ों की देखभाल में रुचि दिखा रहे हैं। यह एक छोटी सी शुरुआत है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साफ जाहिर हरियाणा के इस योजना के शुरू होने से काफी जोड रूचि ले रहे है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now