मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा सरकार 250 साल पुराने मंदिर को करेगी कुर्क, निगम ने भेजा नोटिस

On: July 9, 2025 7:41 PM
Follow Us:
Haryana News: Haryana government will confiscate 250 year old temple, corporation sent notice

Haryana News: हरियाणा सरकार ने मंदिर कुर्क करने की चेतावनी दी है। इस बारे में फरीदाबाद नगर निगम ने 7 दिन का समय दिया है। नगर निगम ने मंदिर को 1 लाख 36 हजार रुपये का टैक्स जमा कराने को कहा है।

नगर परिषद की ओर से नोटिस मिलने के बाद मंदिर समिति के पदाधिकारी चिंता में है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 2 महीने पहले नोटिस भेजा गया था, जिसे रद्द करा दिया गया था।

उनका कहना है कि मंदिर को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट है। इसके बावजूद अब एक बार फिर नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  एडवोकेट नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश प्रवक्ता

बल्लभगढ़ के मंदिर को भेजा गया नोटिस: यह मामला बल्लभगढ़ के मोहना मार्ग स्थित उदासीन आश्रम के मंदिर का है। मंदिर संचालन समिति के संचालक राजेंद्र बरेजा ने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम की तरफ से नोटिस मिला है। इस नोटिस के ऊपर साबुन कॉलोनी लिखा हुआ है, लेकिन ऑनलाइन फोटो मंदिर की लगाई है। नोटिस में 1 लाख 36 हजार रुपये का बकाया दर्शाते हुए 7 दिन में जमा करने के लिए कहा गया है।

बकाया के साथ-साथ सरचार्ज भी लगाया: समिति के संचालक राजेंद्र बरेजा ने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम की ओर से जो नोटिस मिला है, उसमें लिखा है कि प्रॉपर्टी टैक्स के 1 लाक 36 हजार 618 रुपये 31 मार्च 2024 तक जमा कराने थे। लेकिन यह राशि निर्धारित समय सीमा पर जमा नहीं कराई गई। अब 7 दिन में इस राशि को सरचार्ज के साथ जमा कराना होगी। चेतावनी दी गई है कि यदि टैक्स जमा नहीं कराया तो संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now