मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा सरकार ने कैदियों के लिए किया ये ऐलान, जाने यहाँ 

On: September 11, 2025 8:53 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने कैदियों को रोज मिलने वाली मजदूरी में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब स्किलड कैदियों को 60 रुपए के बजाय 100 रुपए रोज मिलेंगे। इसके अलावा सेमी स्किल्ड और अनस्किल्ड कैदी की मजदूरी में 35 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के जेल विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दी है। इसके अलावा सरकार ने जेल विभाग को हर साल कैदियों की मजदूरी को बढ़ाए जाने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें  तीन साल बाद बढा अशोक गहलोत का कूनबा, जानिए किस किस को क्या मिला

जानकारी के मुताबिक, दरअसल, जेल विभाग की ओर से 2022 में एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसमें जेलों में बंद कैदियों की मजदूरी बढ़ाने का आग्रह किया गया था। इसी प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए सरकार ने अब ये बढ़ोतरी का फैसला लिया है।Haryana news

सरकार ने हरियाणा की जेलों में कैदियों के लिए स्किल्ड, सेमी स्किल्ड, अनस्किल्ड के लिए पारिश्रमिक (मजदूरी) अलग-अलग तरह से बढ़ाई है। जेलों में स्किल्ड कैदियों को अभी 60 रुपए रोज मिल रहे हैं, जिसे बढ़ाकर अब 100 रुपए कर दिया गया है। वहीं सेमी स्किल्ड को अभी 50 रुपए रोज दिया जा रहा है, सरकार के बढ़ोतरी के फैसले के बाद अब इन्हें 90 रुपया प्रतिदिन दिया जाएगा। वहीं अनस्किल्ड कैदी को अभी 40 रुपए प्रतिदिन मिल रहा है, जिसको बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया गया है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, कैदियों को प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी के अलावा सरकार ने एक और राहत कैदियों को दी है। सरकार की ओर से जेल विभाग को सलाह दी गई है कि वार्षिक वृद्धि प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी से डी.ए. नई दर के अनुसार की जाए। इसके लिए वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति दे दी है। इससे हरियाणा की जेलों में बंद ऐसे कैदियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार की ओर से यह बताया गया है कि सैलरी (पारिश्रमिक) श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सी.पी. आई. आई. डब्ल्यू. इंडैक्स जनवरी 2023 (132.8 सामान्य सूचकांक) के आधार पर निर्धारित किया गया है। केंद्र की ओर से ये दरें जनवरी 2023 से प्रभावी की गई हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: राजकुमार यादव को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now