मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: दीपावली पर गुरुग्राम रोडवेज ने घोषित की विशेष बस सेवाएं, 17 से 21 अक्टूबर तक 21 रूट पर सुविधा

On: October 15, 2025 5:17 PM
Follow Us:
Haryana News: दीपावली पर गुरुग्राम रोडवेज ने घोषित की विशेष बस सेवाएं, 17 से 21 अक्टूबर तक 21 रूट पर सुविधा

Haryana News: हरियाणा राज्य परिवहन, गुरुग्राम ने दीपावली के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक विशेष बस सेवाओं की घोषणा की है। जीएम रोडवेज भारत भूषण गोगिया ने बताया कि त्योहार के दौरान यातायात और यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गुरुग्राम-चंडीगढ़ मार्ग

इस मार्ग पर कुल 21 बसें चलेंगी, जिनमें साधारण, एचवीएसी और वोल्वो बसें शामिल हैं। साधारण बसें सुबह 4:00, 5:00, 6:00, 7:00, 8:00, 8:30, 9:15, 10:30, 11:00, दोपहर 1:30 और रात 11:20 बजे चलेंगी। एचवीएसी बसें सुबह 3:30, 5:30, 6:30, 7:30, 9:45, शाम 5:00 और रात 9:00 बजे उपलब्ध होंगी। वोल्वो बसें सुबह 5:00, दोपहर 11:30 और रात 10:00 बजे संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: शिव मंदिर में मूति प्राण प्रतिष्ठा 18 को

गुरुग्राम-जैपुर मार्ग और अन्य मार्ग

जयपुर मार्ग पर 11 बसें सुबह 5:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेंगी। इसके अलावा बैजनाथ, पंचरूखी, कटरा, शिमला, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, टनकपुर, सिरसा, जींद, रोहतक, रेवाड़ी और कोसली सहित अन्य मार्गों पर भी निर्धारित समयानुसार बसें संचालित होंगी।

निरीक्षक दुलीचंद 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सभी बस सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेंगे। सुबह 04:00 से 12:00 तक निरीक्षक महाबीर तथा उप-निरीक्षक जगदीश और अजय कार्य करेंगे। दोपहर 12:00 से 20:00 तक उप-निरीक्षक अशोक, रामखिलाड़ी और सुरेश बस संचालन और यात्रियों की सुविधा की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें  Unique House Haryana : सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है ये घर, जानिए ऐसी क्या है खूबियां

यात्रियों के लिए जानकारी

यात्रियों को बस स्टैंड पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वे 0124-4912626 और 0124-2320222 नंबर पर संपर्क कर अपने सवालों और जानकारी के लिए कॉल कर सकते हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now