मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सेवाएं

On: May 14, 2025 8:30 PM
Follow Us:
इस रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सेवाएं

अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत और गोहाना स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दोनों रेलवे स्टेशनों पर भवन निर्माण का करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सोनीपत में 29 करोड़ और गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये की लागत से यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी।

सोनीपत स्टेशन पर बन रहे 200 मीटर और 45 फीट चौड़े भवन में एक साथ 450 यात्रियों के एकत्र होने की सुविधा होगी। यात्रियों को महाभारत काल के इतिहास से जोड़ने के लिए सोनीपत के प्रवेश द्वार पर पांचों पांडव भाइयों के नाम से गुंबद बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: जाहिर वीर गोगा का भव्य आयोजन 5 को

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए गुरुग्राम की एक कंपनी के आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। भवन निर्माण के बाद ही प्रवेश द्वार पर गुंबद बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

इससे धार्मिकता को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे ने सोनीपत में अप्रैल 2025 तक, जबकि गोहाना स्टेशन पर मार्च में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जालंधर की कंपनी के कर्मचारी दोनों स्थानों पर 12 मीटर चौड़ा एक और फुट ओवरब्रिज बना रहे हैं।

सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम, कमर्शियल सेंटर, कोच गाइडेंस सिस्टम, फूड प्लाजा जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। गोहाना में भी दो लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचे प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें  हाईवे धारूहेडा से लाखो रूपए की कीमत की सुपारी से भरे ट्रक चोरी करने वाला सरगना रिमांड पर

पार्किंग के विस्तार के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। स्टेशनों पर एलईडी लाइटिंग के साथ सोलर प्लांट भी लगाए जाएंगे। दोनों स्टेशनों के आधुनिकीकरण और काम को तेजी से करवाने के लिए सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मिल चुके हैं। इसके बाद दोनों स्टेशनों पर काम में तेजी लाई गई है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now