Haryana news : हरियाणा के किसानों के लिए खबर है। अधिक वर्षा या जलभराव से किसानों की फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने का आज अंतिम दिन है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में वर्षा और जलभराव की वजह से जिन गांवों में किसानों की फसल खराब हुई है वह किसान अपनी फसल खराबे की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सोमवार 15 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा।Haryana news
प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी आदि नुकसान का आकलन करेंगे।

















