Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में डिप्टी सिविल सर्जन रहे डॉ. राजबीर रंगा (Dr Rajbir Ranga) पर निलंबित कर दिय गया है। फिलहाल वे यमुनानगर में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उन पर गाज क्यो यहां पढे पूरी डिटेल्स
बता दे कि रेवाड़ी में कार्यकाल के दौरान डॉ. राजबीर रंगा पर आयुष्मान योजना के होर्डिंग लगाने में अनियमितता के आरोप लगे थे। उनकी जांच जारी थी। इतन ही नहीं इन्हीं के चलते उन्हें रेवाड़ी से यमुनानगर ट्रांसफर दिया गया था।
मिली खामिया: बिजीलेंस जांच के बाद अब सरकार ने डॉ. राजबीर रंगा को होर्डिंग लगाने में अनियमितता के आरोप सही मिले। इसी के चलते अब उसे निलबिंत करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इसको लेकर डा रंगा से कोई बातचीत नहीं हो पाई है। इसी लिए उनका पक्ष यहां पर नही लिखा जा रहा है।
कही राजनीति तो नहीं: वैसे डा राजबीर रंगा की नौकरी पर आज कोई दाग नहीं है। उनकी पत्नी सरोज रंगा भी रेवाड़ी में डॉक्टर है। दोनों ने ईमानदार व मेहनति है, लेकिन अब आरोप के चलते डा राजबीर को निंलबित कर दिया है। देखना यह है कही ये जांच किसी राजनीति पक्ष के दबाब में तो नहीं की गई है।

















