मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में करोड़ो की साइबर ठगी का पर्दाफाश, जाने पूरा मामला 

On: September 7, 2025 7:19 AM
Follow Us:

Haryana news :  हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस की पानीपत साइबर यूनिट ने काफी समय से चल रहे साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच में पता चला कि 2 फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन हो रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ इस घोटाले का खुलासा किया, बल्कि इसके पीछे काम कर रहे साइबर अपराधियों के संगठित गिरोह को भी तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में “टू आर्टिफिशियल ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड” नामक कंपनी पूरी तरह फर्जी निकली। इसने बैंक ऑफ इंडिया की पानीपत शाखा में खाता खोलकर केवल 7 महीने में 51 करोड़ 82 लाख रुपए का लेन-देन किया। खास बात यह है कि खाते से 51.79 करोड़ रुपए पहले ही निकाले जा चुके थे और मात्र 3.13 लाख रुपए ही शेष मिले। कंपनी का पता और निदेशक मंडल की जानकारी भी फर्जी पाई गई। साफ है कि यह कंपनी महज धोखाधड़ी और अवैध धन को घुमाने का माध्यम थी।Haryana news

यह भी पढ़ें  Dharuhera News : णमोकार मंत्र पाठ एवं होली मिलन समारोह आयोजित

जानकारी के मुताबिक, इसी क्रम में एक और कंपनी “इंडो करियर एजेंसी” का भंडाफोड़ हुआ है। इस कंपनी के खाते में 24 दिसम्बर 2024 से 27 अगस्त 2025 तक 32.92 लाख रुपए जमा हुए, जिनमें से 31.70 लाख रुपये पहले ही निकाल लिए गए थे और केवल 1.21 लाख रुपए खाते में बचे। इस कंपनी का पता भी फर्जी निकला और मौके पर कोई कंपनी नहीं पाई गई।

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने राज्यभर में व्यापक जांच कर 91 ऐसी बैंक शाखाओं की पहचान की है, जहां संदेह है कि साइबर अपराधियों के म्यूल अकाउंट्स संचालित हो रहे हैं। इनके जरिए ही बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के लेन-देन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पानीपत जिले में 4 संदिग्ध बैंक शाखाओं की पहचान की गई है। Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana CET 2025: हरियाणा CET परीक्षा का आखिरी दिन, Exam सेंटर्स के बाहर लगी लंबी लाइन

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now