मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर

On: July 29, 2025 10:00 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने यहां चल रहे कार्य की सामग्री और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

श्री नागर ने बताया कि यह सेंटर करीब 427 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है जो कि दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा। इसमें 2200, 1000 और 350 लोगों की क्षमता के तीन अलग – अलग हॉल होंगे। जिसमें विभिन्न प्रकार के आयोजन हो सकेंगे। इस केंद्र पर बच्चों के लिए गेमिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। वहीं करीब 1000 कार की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 

राज्य मंत्री श्री नागर ने कहा कि इस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बन जाने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद की तरफ बड़े उद्यमियों का रुख होगा, जिसका लाभ हमारे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर पर आने वाले समय में बड़े एकेडमिक्स और इंस्टीट्यूशनल कार्यक्रम होंगे। जिससे लोगों की कनेक्टिविटी फरीदाबाद के साथ जुड़ेगी।

 

श्री नागर ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया है और व्यवस्थाओं के बारे में जरूरी निर्देश भी अधिकारी और ठेकेदार को दिए गए हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now