Haryana News: धारूहेड़ा: गांव मसानी स्थित शहीद दीनदयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसानी के सहयोग से तंबाकू निषेध विषय पर पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या गंगा देवी ने की।Haryana News
प्राचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशा मुक्ति का संदेश देना है। कार्यक्रम में डेंटल सर्जन डॉ. उषा यादव, कर्मवीर तथा एमपीएचडब्ल्यू रोहित कुमार की अगुवाई में गतिविधियों का संचालन किया गया।Haryana News
प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगीता सैनी, ममता शर्मा, भावना, पूनम, दौलतराम, योगेश शास्त्री, पूनम, विनोद, रानी, एकता तथा मधुबाला मौजूद रही।Haryana News

















