मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग ने की रेड, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रही थी पर्किंग

On: September 16, 2025 6:04 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है।  सेक्टर-44 में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से पार्किंग चलाए जाने का मामला सामने आया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सूचना के आधार पर रेड कर एक व्यक्ति को काबू किया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सुशांत लोक थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-44 में कुछ लोग सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पार्किंग चला रहे हैं। यहां लोगों की गाड़ियों को लगवाकर वसूली की जा रही है। इस पर एक टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से विकास नामक युवक को काबू किया जो गाड़ियों को पार्किंग में लगवाकर पर्ची काट रहा था। पूछताछ में विकास ने बताया कि वह गांव कन्हई निवासी एक व्यक्ति के लिए काम करता है।Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana: पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा ओर्टिबल रेल कॉरिडोर होगा विकसित, जमीनों के भाव छूने लगे आसमान

जानकारी के मुताबिक, टीम ने मौके से कई पार्किंग रसीदें, एक रजिस्टर और पेमेंट बार कोड बरामद किए। आरोपी विकास को काबू कर सुशांत लोक थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3/5, 308(2) और 329(3) के तहत मामला दर्ज कर विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। Haryana news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now