मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: मुख्यमंत्री CM सैनी ने की लोगों से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा बिजली बिल करने की अपील

On: July 12, 2025 9:59 PM
Follow Us:
Haryana News: Chief Minister CM Saini appealed to the people to pay electricity bills by taking advantage of PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कैथल के गांव प्यौदा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम इस योजना के लाभार्थी के घर की छत पर लगे सोलर रूफटॉप सिस्टम को देखा और इसके लाभ के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इस योजना की शुरूआत भी कैथल जिले से ही हुई थी और आज उन्होंने स्वयं लाभार्थी के घर पर इस सोलर सिस्टम को देखा है। सोलर सिस्टम से जहां एक ओर हमें ग्रीन ऊर्जा मिलती है, वहीं लोगों को बिजली के बिलों में भी बड़ी राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें  IMD Alert: तेजी से गिरा तापतान, इन राज्यों मे हो सकती ओलावृ​ष्टि

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं और अपने बिजली बिल को कम से कम करें।

इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में 1 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में 2 किलोवाट के सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। यह सिस्टम अंत्योदय परिवारों के घरों की छतों पर लगाया जा रहा है। जैसे ही 1 लाख परिवारों का लक्ष्य पूरा होगा, अगले 1 लाख और परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक 26 हजार परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं। कैथल में अभी तक 1707 परिवारों ने योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगवाया है।

यह भी पढ़ें  अलवर बाइपास पर रैंप कार्य जोरों पर, भिवाड़ी के अधिकारियों की उडी नींद, अब आएगा मजा

भारी-भरकम बिलों से मिल रही निजात

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उन परिवारों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार सोलर सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी दे रही है। इससे लोगों को भारी-भरकम बिलों से निजात मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह योजना शुरू हुई और इस तरह का सिस्टम खड़ा हुआ। उन्होंने योजना का लाभ लेने वाले समस्त लाभार्थियों को बधाई दी।

म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अंतर्गत 24 घंटे मिल रही बिजली

यह भी पढ़ें  Rewari: नंदरामपुर बास रोड पर युवाओं ने लगाई छबील

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रदेश के साढ़े 6 हजार गांवों में से 5800 से ज्यादा गांवों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अंतर्गत 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बचे हुए शेष गांवों को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सरकार बिजली बिलों पर अपनी मर्जी से सरचार्ज लगाती थी, जिससे उपभोक्ता का बिजली बिल ज्यादा आता था, लेकिन हमने सरचार्ज को माफ करके उपभोक्ताओं को राहत देने का काम किया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पीएम मुफ्त बिजली घर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now