Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। नारनौल के गोद गांव स्थित कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन भाखरी गांव के पास फ्लाईओवर के नीचे एक मारुति कार से टक्करा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायल छात्राओं को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। Haryana news
बताया जा रहा है कि वैन डोहर खुर्द और डोहर कला से छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंच गए।Haryana news

















