Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गांव खानपुर कलां में प्लॉट में बने एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे वहां सो रहा 53 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सुबह परिजनों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक प्लॉट में बने कमरे में सो रहे व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, खानपुर कलां निवासी अजीत हमेशा प्लॉट में ही सोता है। वीरवार सुबह जब परिजन पशुओं को चारा डालने के लिए गए तो देखा कि कमरे से धुआं निकल रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात को अजीत प्लॉट में सो रहा था। वीरवार सुबह जब पशुओं को चारा डालने गई घर की महिला प्लॉट पर पहुंची, तब उसने कमरे से धुआं उठता देखा। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक अजीत की झुलसने के कारण मौत हो चुकी थी। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीत का एक बेटा है, जो ड्राइविंग का काम करता है। मृतक के एक बेटे की पहले ही मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे नसीब के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।Haryana news

















