मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, पति-पत्नी की मौत

On: September 11, 2025 9:44 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हांसी क्षेत्र में बुधवार को ढाणी कुंदनापुर के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही एक कार अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दिल्ली के विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला को हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान दिल्ली के गगन विहार के 38 वर्षीय विजय मलिक और उनकी 35 वर्षीय पत्नी ज्योति मलिक के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने दिल्ली से निकले थे। रास्ते में अचानक उनकी कार पुल से नीचे जा गिरी।Haryana news

यह भी पढ़ें  Suicide: ट्रेन आगे कूदकर महिला ने दी जान, नहीं हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, हादसे में विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ज्योति को राहगीरों की मदद से हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला बेकाबू होकर पुल से गिरने का लग रहा है, लेकिन हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।  हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।Haryana news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now