मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 

On: September 17, 2025 6:32 AM
Follow Us:

Haryana news : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम द्वारा कल दिनंाक 15.9.2025 को भ्रष्टाचार मामले में फरार आरोपी प्रदीप कुमार तत्कालीन स्टेनो, एस.डी.एम. फिरोजपुर झिरका जिला नूंह द्वारा माननीय सी.जे.एम. न्यायालय, नूंह मे आत्मसमर्पण उपरान्त गिरफतार किया गया।

आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश करके आरोपी प्रदीप कुमार उपरोक्त का तीन दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। इस मामले में आरोपी प्रदीप कुमार उपरोक्त को पकडवाने के लिये रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा 10,000/-रू. नकद ईनाम की घोषणा भी की गई थी।

इस प्रकरण में आरोपी प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा अपनी जमानत याचिका भी माननीय उच्च न्यायालय में दायर की गई थी। इस याचिका को माननीय उच्च न्यायालय, द्वारा दिनंाक 20.5.2025 को अस्वीकार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें  Rewari Murder: दो महीने पहले ही होनी थी मोहनलाल फोटो ग्राफर की हत्या ?

शिकायतकर्ता श्री जुबैर निवासी फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह द्वारा ए.सी.बी. गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वह कार्यालय उप मण्डल अधिकारी (ना.) फिरोजपुर झिरका में बतौर कम्पयूटर ओपरेटर के पद पर कार्यरत था। उस दौरान उसकी रामपाल संरपच, ग्राम पंचायत करहेडा, खण्ड नगीना जिला नूंह से मुलाकात हुई थी। रामपाल, सरपंच ने उसे अपनी फर्जी 8 वी कक्षा की मार्कशीट के सम्बन्ध में एस.डी.एम. द्वारा की जा रही जांच उसके पक्ष में करवाने के लिये सिफारिश करने बारे कहा था। इस पर उससे आरोपी हसीन, पंचायत सचिव, ब्लाॅक नगीना से बातचीत की तो उपरोक्त आरोपी हसीन, पंचायत सचिव द्वारा रामपाल संरपच, ग्राम पंचायत करहेडा, खण्ड नगीना, जिला नूंह के विरूद्व चल रही जांच को उच्च अधिकारियों द्वारा उसके पक्ष में करवाने की एवज में उससे 3,00,000/-रू. बतौर रिश्वत की मांग की गई।

यह भी पढ़ें  Haryana Police Recruitment21 : हरियाणा पुलिस में बिना परीक्षा होगा चयन, जल्द करें अप्लाई, ​अंतिम तिथि 06 दिंसबर

शिकायतकर्ता जुबैर की शिकायत पर ए.सी.बी, गुरूग्राम की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी हसीन, पंचायत सचिव, ब्लाॅक नगीना, जिला नंूह को शिकायतकर्ता के फार्म हाउस से शिकातयकर्ता द्वारा दी गई रिश्वत राशी 3,00,000/- रूपये नकद लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

इस सम्बन्ध आरोपी के विरूद्व अभियोग 3 दिनांक 6.2.2025 धारा 7, 7ए, 8 व 13 (1) बी. सहपठित 13 (2)पी.सी. एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज किया गया था। अभियोग की तफतीश के दौरान रिश्वत राशी लेन-देन मामले में आरोपी प्रदीप कुमार, तत्कालीन स्टेनो, एस.डी.एम., फिरोजपुर झिरका जिला नूंह की संलिप्तता भी सामने आई

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now