मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, जाने बड़ी वजह ?

On: September 10, 2025 9:11 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के सैन्य जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी निवासी 30 वर्षीय सेना के जवान विजय उर्फ भोलू पुत्र रामकरण के तौर पर हुई है। विजय इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। हालांकि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। विजय ने गांव में ही अपने प्लाट में खुद को गोली मारी है। घटना मंगलवार शाम की है।

यह भी पढ़ें  Haryana budhapa Pension Yojana: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन! जानें यहां

मिली जानकारी के अनुसार,  विजय इन दिनों पंजाब के नाभा में पोस्टेड था। वह लांस नायक के पद पर था। उनकी रिटायरमेंट में मात्र एक साल बचा था। मांडौठी चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि विजय पिछले छह महीने से छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को अचानक उसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचाया। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ भिजवाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर के लिए शुरू होगी हैलीकॉप्टर सेवा, एक घंटे में पूरा होगा सफर

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now