मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

On: September 26, 2025 9:16 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हांसी शहर में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई अभियान के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने वीरवार को कुन्दनापुर रोड स्थित ‘नंबर-1 कॉलोनी’ में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस कॉलोनी को नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना किसी स्वीकृति के बसाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर बंता सिंह जांगड़ा प्रोफेसर, सरकारी कॉलेज हांसी मौके पर मौजूद रहे। टीम में जिला नगर योजनाकार डीटीपी दिनेश सिंह, फील्ड इंस्पेक्टर सपना और प्रवर्तन पुलिस बल शामिल रहे। टीम ने भारी मशीनरी की मदद से अवैध रूप से बनाए गए दर्जनों प्लॉटों की दीवारें, सड़कों और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त कर दिया।Haryana news

यह भी पढ़ें  125cc पावरफुल इंजन के साथ लॉच हुई Hero Splendor 125, जानिए कितनी है कीमत

मिली जानकारी के अनुसार, डीटीपी दिनेश सिंह ने मौके पर मौजूद आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार का प्लॉट खरीदने से पहले उसकी विधिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले एचएसवीपी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-13, हिसार स्थित डीटीपी कार्यालय द्वितीय तल पर जाकर संबंधित कॉलोनी की स्वीकृति और कानूनी स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए।

ऐसा करने से भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्यवाही से बचा जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana : शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda ने किया ऐलान, अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now