मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी-हिसार रेल मार्ग पर हादसा, मोबाइल दुकानदार ने उठाया ये कदम

On: January 31, 2026 8:51 PM
Follow Us:
GRP REWARI

Haryana News: रेवाड़ी-हिसार रेल मार्ग पर रामसिंहपुरा डबल फाटक के समीप शनिवार को 28 वर्षीय मोबाइल दुकानदार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो शिव कॉलोनी वार्ड नंबर-26 का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि साहिल कंकरवाली क्षेत्र में मोबाइल की दुकान चलाता था और पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। शुक्रवार को रेवाड़ी से गंगानगर जा रही सवारी ट्रेन के सामने युवक ने अचानक आकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी थाना पुलिस को दी गई।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव अचानक पहुंची पीएचसी धारूहेड़ा, मचा हडंकप ?

जांच अधिकारी अनीता यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दे कि इस हादसे के चलते घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा।Haryana News

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या के पीछे पैसों के लेन-देन से जुड़ा विवाद या मानसिक तनाव कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now