Haryana News: हरियाणा के जींद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर हरिद्वार जाने वाले कावड़ियों का कैंटर पलट गया। इसमें 22 के करीब लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद जिले के बीघड़ व किरढ़ान गांव के 25 के करीब युवा हरिद्वार से गुरुवार शाम को कांवड़ लेने के लिए निकले थे। आधी रात के करीब हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे नरवाना के बद्दोवाल गांव के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों को नरवाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। नरवाना सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 14 लोगों को ज्यादा चोटें आई है जबकि बाकि लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है।

















