मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बंद 5 लाख टैबलेट होंगे सक्रिय, 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ

On: October 6, 2025 1:30 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बंद 5 लाख टैबलेट होंगे सक्रिय, 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को वितरित किए गए 5 लाख से अधिक टैबलेट जो लंबे समय से बंद पड़े थे, अब दोबारा सक्रिय किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 75 करोड़ रुपये का बजट मांगा था, जिसे राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब फाइल वित्त विभाग को भेजी जाएगी और बजट जारी होने के बाद टैबलेट संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी।

शिक्षा विभाग जल्द ही बैठक कर यह तय करेगा कि टैबलेट को फिर से चालू करने के लिए सिम कार्ड की वैधता बढ़ाई जाए या स्कूलों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अधिकारी यह भी जांच रहे हैं कि कौन-सा विकल्प कम खर्चीला और ज्यादा प्रभावी रहेगा। टैबलेट में पहले से पूरा शैक्षणिक डेटा लोड किया जाएगा ताकि विद्यार्थी सुचारू रूप से पढ़ाई कर सकें।

यह भी पढ़ें  Haryana News: प्रशासन की लापरवाही से ने लीन ली तीन महिलाओ की जान, आनन फानन मे कर दिया दाहसंस्कार

विभागीय सर्वे में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से राय ली गई थी। कुछ ने कहा कि टैबलेट से पढ़ाई में मदद मिली, जबकि कुछ ने इसके दुरुपयोग की शिकायत की। रिपोर्ट और 8 एचसीएस अधिकारियों की जांच के आधार पर इन्हें पुनः चालू करने का निर्णय लिया गया है।

सक्रिय होने के बाद टैबलेट सर्वर से जुड़े होंगे, जिससे शिक्षकों को छात्रों की गतिविधियों और असाइनमेंट की निगरानी करने में आसानी होगी। यह कदम विद्यार्थियों की पढ़ाई को डिजिटल तरीके से और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now