Haryana News: विधानसभा चुनावों से पहले CM नायब सैनी के 4 बड़े फैसले ?

MSP

Haryana News: Haryana  में विधानसभा चुनावों से पहले किसानो को बडा तोहफा दिया है। Haryana  सरकार अब 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP करेगी। 14 फसलें पहले से एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं और 10 नई जोड़ी गई हैं।

 

 

किसान से नहीं लिया जाएगा ट्रांसफार्मर का खर्च

अब किसान नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर कहीं से भी खरीद सकेंगे। अभी तक प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां ही पंजीकृत हैं।

किसानों को एक ओर तोहफा: बता दे कि 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके किसानों को बड़ी राहत दी गई है। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्च किसान से नहीं लिया जाएगा।

137 करोड मुआवजा पास

किसानों के लिए अन्य बड़ी घोषणाएं भी की। पिछले आबियाने (नहरी पानी शुल्क) का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये बकाया माफ किया। रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा राशि 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह में प्रभावित किसानों के खाते में डाली जाएगी। Haryana News

इतने लाख युवाओं को नौकरी

CM  Haryana Nayab saini  ने कहा कि सरकारी नौकरी में बिचौलिए यानि दलालों की भूमिका को खत्म करते हुए बिना भेदभाव के मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर 1,41,000 युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। इतना ही नहीं 40,000 और पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

इन भर्तियों में उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष अतिरिक्त वर्षों की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अग्निवीरों को उद्योग लगाने के लिए पांच लाख का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा। Haryana News

 

पहले जिन पर पहले से है MSP

बता दे कि में गेहूं, चावल, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पहले से की जा रही हैं।

ये फसलें ओर जोडी गई

प्रदेश में गेहूं, चावल, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पहले से की जा रही है।

 

जानिएCM Nayab  के चार बडे फैसले

  • 14 के बजाय 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदेगी।
  • 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये पिछले आबियाने के किए गए माफ।
  • 137 करोड़ रुपये मुआवजा राशि एक सप्ताह में रोहतक, नूहं, फतेहाबाद और सिरसा के किसानों के खातों में पहुंचेंगी।
  • 3 स्टार ट्यूबवेल मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां अब हरियाणा के पैनल पर होंगी।

CM NAYAB SAINI 1

 

फसल      MSP

रागी     खरीफ   4290

ज्वार    हाइब्रिड 3571

ज्वार मलदादी खरीफ 3421

मक्का    खरीफ 2225

सोयाबीन   खरीफ 4892

काला   तिल   खरीफ 8717

 

फसल  MSP

जौ रबी 1850

कुसुम रबी 5800

मसूर रबी 6425

जूट 5335

नारियल 12000 (प्रति क्विंटल रुपये)

अब आबियाना कानून हुआ खत्म्

अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाना (नहरी पानी पर शुल्क) को सरकार फरवरी में खत्म कर दिया है। बता दे पूर्व सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा बजट में की थी। अप्रैल से यह घोषणा लागू हो चुकी है। आबियाना बंद करने से 4299 गांवों के किसानों को लाभ हो रहा है। इतना ही नहीं इस योजना से करीब 54 करोड़ रुपये की वार्षिक राहत भी मिली है। Haryana News

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan