मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: मुंबई में युद्धपोत मे विस्पफोट: नौसेना में तैनात पानीपत का बेटा हुआ शहीद

On: January 19, 2022 9:11 AM
Follow Us:

हरियाणा: नौसेना के युद्धपोत INS रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट से नौसेना के तीन जवानों की मौत हो गई और 11 घायल हुए। यह हादसा मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में हुआ है। शहीद जवानों में एक जवान हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा के गांव सुताना का रहने वाला कृष्ण (47) भी है। हालंकि गांव को उनकी शहादत पर गर्व भी है। लेकिन शहादत की खबर पहुंचे ही गांव में मातम भी पसर गया है। वहीं बड़ी बात यह है कि शहीद जवान के परिवार के अधिकांश सदस्य देशसेवा में ही तैनात हैं। शहीद कृष्ण का पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक गांव सुताना में लाया जाएगा।

Crime पेंट की जेब में रखी 30 हजार नकदी व कार्यालय से ट्रक चोरी

फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से संबंधित:
पानीपत के एक छोटे से गांव सुताना में शिव मंदिर के नजदीक रहने वाले शहीद गोपीचंद के परिवार में कृष्ण का जन्म हुआ था। कृष्ण का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी-नेवी से संबंधित है। कृष्ण के पिता गोपीचंद भी आर्मी में शहीद हुए। कृष्ण के भाई विष्णुदत्त भी आर्मी में थे, जो करीब 8 साल पहले शहीद हो गए थे। कृष्ण के एक भाई सुभाष गांव भादड़ में सरकारी टीचर हैं। कृष्ण के दो बेटे व एक बेटी है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी भी नेवी में अफसर है। उनके भाई शहीद विष्णुदत्त का बेटा रघु भी आर्मी में लेफ्टिनेंट है। इसके अलावा विष्णुदत्त का बेटा पम्पी भी मर्चेंट नेवी में है। विष्णुदत्त बड़े भाई थे। उनसे छोटे सुभाष हैं। सबसे छोटे कृष्ण थे, जो परिवार सहित मुंबई में रहते थे।

Crime: 10 रूपए लगाओ, दस गुणा ले जाओ..जानिए कैसे

घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी
हादसे की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई। जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया। हादसे में 11 जवान जख्मी भी हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि INS रणवीर, पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और युद्धाभ्यास के बाद बेस पोर्ट पर लौट रहा था। विस्फोट कैसे हुआ, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। हादसे की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी गठित करने का आदेश दिया गया है।

Crime: जेमौटो डिलीवरी व्याय के हत्यारे हथियार के साथ दबोचे, जानिए क्यों की थी हत्या ?

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा के इस अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण,अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now