बादशाहपुर: कस्बा के दरबारीपुर रोड पर विजिलेंस की टीम पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापे के दौरान एक परिवार ने हमला बोल दिया। बिजली निगम के एसडीओ तथा जेई के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विजिलेंस के एसडीओ की शिकायत पर प्रदीप नामक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विजिलेंस के एसडीओ मनीष सनवाल अपनी टीम के साथ दरबारीपुर रोड पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए छाप मारने गए थे। महावीर के घर पर बिजली की मेन लाइन से तार लगाकर चोरी की जा रही थी। विजिलेंस टीम ने घर में अंदर घुसने का प्रयास किया। उसी दौरान महावीर ने अपनी पत्नी से पूछा कि इनको घर में किसने घुसने दिया। टीम ने दूसरे दरवाजे से घुसने का प्रयास किया तो महावीर के बेटे प्रदीप ने जेई राधेश्याम के साथ गालीगलौज और हाथापाई शुरू कर दी। पड़ोस के लोगों ने राधेश्याम को छुड़वाया।
Haryana News: बिजिलैंस टीम पर हमला: बिजली चोरी पकडने गई टीम के साथ मारपीट
By P Chauhan
On: December 12, 2021 1:14 PM
















