मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: किसान आदोलन में मरे किसानों के परिजनो को मिलेगा मुआवजा, मुकदमे होगे वापस : सीएम

On: December 12, 2021 3:33 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा निवास में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सभी जिलों के उपायुक्त शामिल रहे। सीएम की उपायुक्तों के साथ ये 15वीं बैठक थी। बैठक में मंत्री ओमप्रकाश यादव, मंत्री कमलेश ढांडा, मुख्य सचिव संजीव कौशल भी मौजूद हैं।

बैठक के बाद CM ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन खत्म हो गया है, यह अच्छी बात है। किसानों के साथ मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही है। जिन मृतकों के नाम है, उनकी वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा है। मुकदमों को लेकर डीसी और एसपी रिपोर्ट बनाएंगे। इसके बाद केसों को वापस लेने की जो कोर्ट में प्रक्रिया है, उसे अपनाया जाएगा।
इसके साथ उन्होंने कहा कि एचटेट परीक्षा की व्यवस्था को जांचा गया। कुछ उम्मीदवारों को शिकायत थी कि एक ही दिन दो परीक्षाएं है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो हैं वह एक ही सेंटर पर होंगी, जबकि जिन उम्मीदवारों की एक परीक्षा होगी, उनके लिए अलग सेंटर होंगे। इसकी व्यवस्था हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने की है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो मेरा पहले जवाब था, वो ही जवाब अब है।

यह भी पढ़ें  HTET Exam Date: 30-31 जुलाई को होगी HTET परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

विधानसभा सेशन शुरू होने से बैठक:
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश के सभी उपायुक्तों और मंडलायुक्त की बैठक बुलाकर उनके काम का रिव्यू किया गया। ऐसे में विधानसभा सत्र से पहले यह बैठक महत्वपूर्ण है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now