मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: किसानो की चेतावनी: गोहाना में गृहमंत्री अमित शाह का होगा विरोध

On: January 25, 2023 2:04 PM
Follow Us:

हरियाणा:  कुरुक्षेत्र व करनाल में शाहबाद शुगर मिल के बाहर से किसानों ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे। ट्रैक्टरों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गन्ने से बनाए गए पुतले बांधे गए हैं।Haryana News: गन्ने का सबसे ज्यादा दाम देने वाला प्रदेश बना हरियाणा

कल जलेगी गन्ने की होली: महाबीर चहल नरड़ ने कहा कि किसानों की मांगों को सरकार द्वारा मानने की स्थिति में किसानों ने आगामी आंदोलन की रणनीति बना ली है। इस रणनीति के तहत आज ट्रैक्टर मार्च निकाला है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में नई रेलवे लाइन का सपना हुआ पास, यात्रियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

अब 26 जनवरी को गन्ने की होली जलाई जाएगी। इसके बाद 30 जनवरी को सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इतना ही नहीं 29 जनवरी को गोहाना में होने वाली देश के गृहमंत्री अमित शाह का विरोध किया जाएगा।

Delhi Jaipur Highway पर ट्रैफिक डायवर्ट, पाटोदी मार्ग पर बढा दबाव
जानिए क्या है इनकी मांग: हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को कैथल में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग पर किसानों ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला।

यह भी पढ़ें  धारूहेड़ा में चलाया सफाई अभियान

किसानों ने शुगर मिल से लेकर लघु सचिवालय तक ट्रैक्टर-ट्रालियों में गन्ना डालकर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिला अध्यक्ष महाबीर चहल नरड़ ने की।

पीछे नहीं हटेंगे किसान: किसानों के प्रदर्शन में गन्ना संघर्ष समिति, भाकियू, भारतीय किसान संघ शामिल हुए। किसान नेताओं का आरोप है कि सरकार किसानों को बेवजह परेशान कर रही है। लेकिन किसान किसी भी कीमत पर पीछे नही हटने वाले है।
Weather Forecast: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व यूपी बारिश की चेतावनी, जानिए फसलो पर क्या रहेगा असर
बता दे कि सुबह सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में गन्ने के भाव में 10 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब प्रदेश में गन्ने का भाव 372 रुपये प्रति क्विंटल होगा।

यह भी पढ़ें  Haryana Special Train: हरियाणा-राजस्थान यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर में शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेनें

हालांकि भाकियू नेता गुरनाम चढ़ूनी ने इस बढ़ोतरी को मजाक बताया और कहा कि सरकार हमें गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

 

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now