मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : नायब सरकार ने HKRN में किया बडा बदलाव, जानिए अब क्या है चुनोतियां ?

On: December 7, 2024 4:48 PM
Follow Us:

Haryana : अगर आप हरियाणा मे सरकारी नौकरी मे लगना चाहते है तो ये न्यूज आपके लिए बहुत जरूरी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में भर्ती को लेकर काफी बडा बदलाव किया गया है। भर्ती को लेकर इस चयन प्रकिया जरूर जान ले।Haryana

 

जानिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम क्या है: बता दे कि HKRN हरियाणा सरकार का एक महत्वपूर्ण ग्रुप है। जिसका मकसद हरियाणा युवाओं को अस्थायी और अनुबंध आधारित रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस भर्ती योजना से सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और कुशल बनाने में मदद मिल रही है।

103 श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया पूरी

बता दे कि हाल ही में हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 103 श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हाईकोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, नहीं हटाए जाएंगे ये कर्मचारी

जानिए अब कैसे होगा चयन: HKRN के तहत अब उम्मीदवारों का चयन 100 अंको के आधार पर नहीं होगा। अब केवल 80 अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। हालाकि सइसे पहले यह प्रक्रिया 100 अंकों पर आधारित होती थी। अभी हाल में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के अंकों पर रोक लगा दी है। उसके बाद चयन प्रकिया में बदलाव किया गया है।

 

HKRN

जानिए 80 अंकों का विवरण

आय के आधार पर अंक:

  • आय ₹1 लाख से कम: 40 अंक
  • आय ₹1 लाख से ₹1.8 लाख: 30 अंक
  • आय ₹1.8 लाख से ₹3 लाख: 20 अंक
  • आय ₹3 लाख से ₹6 लाख: 10 अंक

कौशल योग्यता के लिए अंक: जिन उम्मीदवारों के पास SCVT/NCVT/NSQF/SVSU यूनिवर्सिटी या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल योग्यता की डिग्री या डिप्लोमा है, उन्हें 5 अंक दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  PM Modi Sports Support: 104 देश और 2,500 से अधिक प्रतिभागी नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा चैंपियनशिप के लिए तैयार

शैक्षणिक योग्यता के लिए अंक: यदि उम्मीदवार के पास पद से अधिक शैक्षणिक योग्यता है, तो उसे 5 अंक अतिरिक्त मिलेंगे।

CET  के लिए अंक: हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी और डी के पदों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) को अनिवार्य कर दिया है। CET पास करने वाले उम्मीदवारों को HKRN भर्ती प्रक्रिया में 10 अंक दिए जाएंगे।

उम्र के लिए निर्धारित अंक

18 से 24 वर्ष के उम्मीदवार: 0 अंक
24 से 36 वर्ष के उम्मीदवार: 10 अंक
36 से 60 वर्ष के उम्मीदवार: 5 अंक

स्थानीय जिला प्राथमिकता: अगर उम्मीदवार का कार्यस्थल उसके घरेलू जिले में है, तो उसे 10 अंक दिए जाएंगे। अन्य जिलों में काम के लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे।

यह भी पढ़ें  श्रीराम के लगे जयकारो, बेंड बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

इस पर नहीं मिलेग अंक: आजकल भर्ती प्रकिया को लेकर काफी बदलाव किया गया हैं इस बार भर्ती प्रक्रिया में अनुभव और सामाजिक मानदंडों के लिए कोई अंक नहीं लगाए जाएंगे। अनाथ, विधवा या किसी अन्य सामाजिक श्रेणी के उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक देने की प्रक्रिया को भी इस बार हटा दिया गया है।

 

HKRN नई प्रक्रिया में कुछ चुनौतियां Haryana

CET की अनिवार्यता: CET परीक्षा पास करना सभी उम्मीदवारों के लिए आसान नहीं होगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए।
घरेलू जिला प्राथमिकता: घरेलू जिले में काम की प्राथमिकता देने से अन्य जिलों में पोस्टिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की कमी हो सकती है।

सामाजिक वर्गों का प्रभाव:सामाजिक मानदंडों को हटाने से कुछ वर्गों के उम्मीदवारों को नुकसान हो सकता है।Haryana

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now