मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: रबी फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, जानिए कब खुलेगा Meri Fasal Mera Byora Portal

On: November 11, 2023 7:56 PM
Follow Us:

हरियाणा: कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा फसल बचने के लिए रविवार को रबी फसलों के रजिस्ट्रेशन के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal) खोल दिया गया है। यदि किसी कारण से परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ पंजीकृत मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा है तो नजदीकी कॉमन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर सही मोबाइल संख्या दर्ज करवाएं। Haryana: दीपावली पर्व पर एक साथ 45 अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए लिस्ट

यह भी पढ़ें  Diwali AQI: सर्दी ने दी दस्तक, धारूहेड़ा में फिर जहरीली हुई हवा

उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाकर 15 नवंबर तक मंडियों में मक्का और बाजरा बेच सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

फसल पंजीकरण अनिवार्य
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर फसल पंजीकरण अनिवार्य है।

19 मंडियों और खरीद केंद्रों में मक्का खरीद जारी
वहीं, 11 जिलों में 19 मंडियों और खरीद केंद्रों पर हैफेड की ओर से मक्का की खरीद जारी है, जो किसान अभी तक अपनी फसल नहीं बेच पाए हैं, वे 15 नवंबर तक अपनी फसल मंडी में ला सकते हैं।Rewari: कबाड में लगी भयंकर आग

यह भी पढ़ें  Haryana News: महिला कोच ने खेल मंत्री पर लगाया छेडखानी का आरोप, सीएम तक पहुंचा मामला

हैफेड ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का की खरीद के लिए अंबाला शहर, नारायणगढ़, मुलाना, शहजादपुर, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, लाडवा, पिहोवा, शाहबाद, बबैन, पंचकूला, बरवाला, रायपुर रानी, पानीपत, खरखौदा, जगाधरी और सिरसा में खरीद केंद्र बनाए हैं। बाजरे की खरीद भी हैफेड एवं हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा 15 नवंबर तक की जाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now