Haryana:रेवाड़ी। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम और केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के राज्य मंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में 10 फरवरी को मंडल स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। Central University Mahendragarh
आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस रोजगार मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के भाग लेने की संभावना है, जो विभिन्न पदों के लिए सीधी भर्ती करेंगी Central University Mahendragarh
सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा सहित अन्य डिग्रीधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमकॉम, एमएससी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमफार्मा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण उम्मीदवारों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा डिप्लोमा पास बेरोजगार युवा भी इस रोजगार मेले में भाग लेने के पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र या पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की प्रतियां और अद्यतन रिज्यूमे अवश्य लाना होगा। इससे अभ्यर्थियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी योग्यता प्रस्तुत करने में सुविधा होगी और चयन प्रक्रिया में आसानी रहेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
सहायक जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण अभी तक रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे हरियाणा रोजगार विभाग के पोर्टल hrex.gov.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद वे इस रोजगार मेले में भाग लेने के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि यह रोजगार मेला क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित
















