Haryana : हरियाणा सरकार ने SC कर्मचारियों के हित में लिया बड़ा फैसला, स्पेशल कमेटी की गठित

On: June 3, 2025 4:02 PM
Follow Us:
HARYANA

Haryana : हरियाणा में अनुसूचित जाति (SC) के कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार ने एक आंतरिक शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी हरियाणा सिविल सचिवालय में IAS अधिकारी विजयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में काम करेगी। समिति का मुख्य उद्देश्य एससी कर्मचारियों की रोजगार, सेवा और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करना है।

बता दें कि कमेटी में IAS अधिकारी विजय सिंह दहिया, सुशील सारवान, प्रदीप दहिया और एचसीएस अधिकारी वर्षा खंगवाल सदस्य होंगे। यह समिति आरक्षण रोस्टर के उल्लंघन, पदोन्नति में भेदभाव, नियुक्ति, सेवा से बर्खास्तगी, स्थानांतरण, पेंशन लाभों से इंकार, वेतन बकाया जैसे मामलों की जांच करेगी।

शिकायत की सत्यता जांचकर समिति अपनी रिपोर्ट एक महीने के भीतर संगठन प्रमुख को सौंपेगी और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी। समिति के अध्यक्ष और सदस्य तीन वर्ष की अवधि के लिए पदासीन होंगे और उन्हें कार्यवाही के लिए कोई फीस या भत्ते नहीं दिए जाएंगे।

यह कदम राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सिफारिश के अनुरूप हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया है, जिससे एससी कर्मचारियों के अधिकारों की बेहतर रक्षा हो सके।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now